Haryana News: हरियाणा सरकार ने हीटवेव को लेकर जारी की एडवाइजरी, जानिए लू से कैसे बचकर रहे

Haryana News: प्रदेश में तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है और हीटवेव भी चल रही है। जिससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि लू के प्रकोप से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतनी होगी। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे छोटे बच्चों व बुजुर्गों की विशेष देखभाल करें।

उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिन और अत्याधिक गर्मी होने और लू के चलने की संभावना जताई है। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी की गई है। जिसके अनुसार नागरिकों को बचाव में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। नागरिकों को पानी की कमी करने वाले चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। वे उच्च प्रोटीन युक्त और बासी भोजन न खाएं। कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, दौरे जैसे हीट स्ट्रोक, हीट रैश के संकेतों को पहचाने। अगर बीमारी महसूस करें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

heatwave

प्रवक्ता ने कहा कि लू से बचाव के लिए समय-समय पर पर्याप्त पानी पीए, भले ही प्यास न लगी हो। इसके अलावा हल्के रंग व ढीले और छिद्रयुक्त सूती कपड़े पहनें। धूप में बाहर जाते समय सुरक्षात्मक चश्मे, छाता, टोपी, जूते या चप्पल का प्रयोग करें। जब बाहर का तापमान अधिक हो तो कड़ी मेहनत की गतिविधियों से बचें। बिना कार्य के तपती दोपहरी में घर से बाहर निकलने से बचें। ओआरएस, घर पर बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी, नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें। जो शरीर को फिर से हाइड्रेट करने में मदद करता है। घर को ठंडा रखें, पर्दे, शटर या सनशेड का उपयोग करें और रात में खिड़कियां खोलें, पंखे का प्रयोग करें।

उन्होंने कहा कि पार्क किए गए वाहनों में बच्चों या पालतू जानवरों को न छोड़ें। जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी दें। नागरिक स्वयं के साथ-साथ बेजुबान पशु और पक्षियों का भी ध्यान रखें। जहां पर अक्सर पक्षी आते हैं। वहां पर पानी का उचित प्रबंध करें। ताकि प्यास लगने पर पक्षी पानी पी सकें। अत्याधिक गर्मी के चलते पक्षियों को बार-बार प्यास लगना स्वाभाविक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+