Haryana News: हरियाणा सरकार ने कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को दिया तोहफा, अब 8 प्रतिशत बढ़कर मिलेगा वेतन

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से लगे लेवल-1, 2, और 3 श्रेणी के 1 लाख 19 हजार से अधिक कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा देते हुए पहली जुलाई 2024 से उनके वेतन में 8 प्रतिशत की वृद्धि करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा सोमवार को यहां भारतीय मजदूर संघ के साथ आए विभिन्न मजदूर संघों तथा एचकेआरएन के कर्मचारियों के साथ बैठक के दौरान की। इस अवसर पर विधायक मोहन लाल बडोली, सीताराम यादव और लक्ष्मण सिंह यादव भी मौजूद रहे।

cm saini

मुख्यमंत्री ने कहा कि एचकेआरएन के तहत पारदर्शी तरीके से कर्मचारियों को रखा गया है। लेवल-1 में 71,012, लेवल-2 में 26,915 और लेवल-3 में 21,934 कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत रखे गए कर्मचारियों में अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के युवाओं को भी लाभ दिया है। डेप्लॉएमेंट ऑफ कॉट्रेक्चुअल पॉलिसी के तहत निगम में कर्मचारियों को नियुक्त किया है।

सीएम नायब सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-1 और पार्टी-2 के तहत लगे कच्चे कर्मचारियों का शोषण होता था। ठेकेदार कर्मचारी को न तो ईपीएफ का लाभ देता था और न ही ईएसआई का लाभ देता था। इतना ही नहीं लेबर फंड के तहत भी योजनाओं का लाभ कर्मचारी को नहीं मिलता था। ठेकेदार अपनी मनमर्जी से कर्मचारी को नौकरी से भी हटा देता था।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को शोषण से बचाने के लिए राज्य सरकार ने एक सिस्टम बनाया। जिसके तहत हरियाणा कौशल रोजगार निगम का गठन किया। आज कर्मचारियों को ईपीएफ और ईएसआई सहित समय पर वेतन मिल रहा है। अब जिस भी विभाग या निजी प्रतिष्ठानों को जिस प्रकार के कौशल मैनपॉवर की आवश्यकता होती है। उसकी पूर्ति कौशल रोजगार निगम के माध्यम से की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय किसी कर्मचारी के साथ दुर्घटना हो जाती थी तो उसको कोई लाभ नहीं मिलता था। वो ठेकेदार के चक्कर काटता रहता था। हमने निगम बनाया और किसी भी दुर्घटना की स्थिति में सहायता करने के लिए सरकार मजबूती से कर्मचारी के साथ खड़ी है।

बैठक में जानकारी दी गई कि पहली जुलाई 2024 से अब श्रेणी-1 के जिलों में लेवल-1 कर्मचारियों को 18,400 रुपए से बढ़कर 19,872 रुपए, लेवल-2 कर्मचारियों को 21,650 रुपए से 23,382 रुपए और लेवल-3 कर्मचारियों को 22,300 रुपए से बढ़कर 24,084 रुपए वेतन मिलेगा।

श्रेणी-2 के जिलों में लेवल-1 कर्मचारियों को 16,250 रुपए से बढ़कर 17,550 रुपए, लेवल-2 कर्मचारियों को 19,450 रुपए से 21,600 रुपए और लेवल-3 कर्मचारियों को 20,100 रुपए से बढ़कर 21,708 रुपए का वेतन मिलेगा।

इसी प्रकार श्रेणी-3 के जिलों में लेवल-1 कर्मचारियों को 15,050 रुपए से बढ़कर 16,254 रुपए, लेवल-2 कर्मचारियों को 18,300 रुपए से 19,764 रुपए और लेवल-3 कर्मचारियों को 18,900 रुपए से बढ़कर 20,412 रुपए वेतन मिलेगा।

बैठक में श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन, श्रम आयुक्त मनीराम शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, भारतीय मजदूर संघ, हरियाणा इकाई के अध्यक्ष अशोक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+