Haryana News: हरियाणा सरकार की कैबिनेट की बैठक संपन्न, मीटिंग में इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कैबिनेट की बैठक शनिवार को संपन्न हुई। बैठक में पोर्टफोलियो मिलने के बाद नायब सिंह के मंत्रिमंडल के कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री शामिल हुए। कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम सैनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए सभी विभाग के मंत्रियों को बधाई दी है।

इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि गेहूं की खरीद भी शुरू होने वाली है और सरसों की खरीद भी 26 मार्च से शुरू होने वाली है। इस खरीद को लेकर किसी प्रकार की कोई समस्या या दिक्कत ना आए। इसे लेकर भी चर्चा की गई है।

cm saini

उन्होंने कहा कि 4 जून को आचार संहिता हटेगी और इसके बाद हमारी सरकार के पास 95 दिन है। इन दिनों के लिए सरकार ने रोड़ मैप तैयार कर लिया है। हमें कैसे आगे बढ़ाना है। इसकी पूरी तैयारी कर ली है। वहीं अधिकारियों को मंदिरों में पीने का पानी, बारदाना, फसल उठान आदि की व्यवस्था समय पर करने को कहा है।

आपको बता दे कि नए मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 14 कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को शामिल किया गया है। इसमें 6 कैबिनेट मंत्री और सात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल हैं। इस कैबिनेट में सीएम सैनी महज ऐसे फैसले ले सकते हैं। जो आचार संहिता के दायरे में नहीं आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+