Haryana News: हरियाणा में मंत्रिमंडल की बैठक 15 मई को होगी, जानिए बैठक के अहम मुद्दे
Haryana News: हरियाणा में चल रहे सियासी ड्रामे के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 15 मई को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। इस बैठक पर पूरे प्रदेश की निगाह लग गई है। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक चुनावी रैलियां में व्यस्त है। ऐसे में बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे रखे जा सकते हैं। हरियाणा के मुख्य सचिव ने शुक्रवार को इस बैठक को लेकर सूचना जारी की है। माना जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा सत्र बुलाने को एलान किया जा सकता है। जिसमें सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बहुमत हांसिल करेगी।
आपको बता दें कि तीन निर्दलीय विधायकों के सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद हरियाणा में सियासी उठापटक शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा सहित विपक्षी दलों ने राज्यपाल से प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की मांग की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी इस्तीफे की मांग की जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications