Haryana News: गुड़गांव लोकसभा में प्रदेश में सर्वाधिक मतदाता, निर्वाचन विभाग ने मतदान के लिए की यह तैयारी

Haryana News: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा है कि पिछले लोकसभा चुनाव में हुए मतदान प्रतिशतता 70 प्रतिशत थी और इस बारे इसे कम से कम 75 प्रतिशत करने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके लिए विभाग द्वारा कई अनूठी पहल की गई हैं। जिनमें वोटर इन क्यू एप, मतदाताओं को शादी-ब्याह की तरह मतदान के निमंत्रण कार्ड तथा ग्लोबल सिटी गुरुग्राम की बहुमंजिला सोसाइटियों में 31 पोलिंग बूथ बनाया जाना शामिल है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 29 अप्रैल से चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी और प्रदेश 10 लोकसभा क्षेत्रों के 1 करोड़ 99 लाख 81 हजार 982 मतदाता 10 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। उन्होंने बताया कि अंबाला विधानसभा क्षेत्र में 10 लाख 51 हजार 443 पुरुष, 9 लाख 35 हजार 635 महिला तथा 76 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। इसी तरह से कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में 9 लाख 38 हजार 29 पुरुष, 8 लाख 50 हजार 439 महिला, 23 ट्रांसजेंडर, सिरसा लोकसभा क्षेत्र में 10 लाख 20 हजार 510 पुरुष, 9 लाख 11 हजार 339 महिला, 41 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि हिसार लोकसभा क्षेत्र में 9 लाख 52 हजार 598 पुरुष, 8 लाख 32 हजार, 569 महिला, 11 ट्रांसजेंडर, करनाल विधानसभा क्षेत्र में 11 लाख 3 हजार 606 पुरुष, 9 लाख 92 हजार 721 महिला, 37 ट्रांसजेंडर, सोनीपत विधानसभा क्षेत्र में 9 लाख 40 हजार 969 पुरुष, 8 लाख 20 हजार 483 महिला तथा 44 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

voter

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अग्रवाल ने बताया कि रोहतक विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 18 लाख 83 हजार 383 है। जिनमें 9 लाख 96 हजार 702 परुष, 8 लाख 86 हजार 660 महिला, 21 ट्रांसजेंडर पंजीकृत मतदाता हैं। इसी प्रकार भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कुल पंजीकृत 17 लाख 86 हजार 942 मतदाता हैं। जिनमें 9 लाख 42 हजार 692 पुरुष, 8 लाख 44 हजार 237 महिला तथा 13 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 25 लाख 46 हजार 916 मतदाता हैं। जिनमें 13 लाख 47 हजार 521 पुरुष, 11 लाख 99 हजार 317 महिला, 78 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। जबकि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 24 लाख 14 हजार 168 है। जिनमें 13 लाख 10 हजार 206 पुरुष, 11 लाख 3 हजार 844 महिला, 118 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि हीट वेव को देखते हुए सभी उपायुक्तों सह जिला निर्वाचन अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में हीट वेव को देखते हुए मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिनमें ठंडा पानी, कूलर-पंखों और टेंट की व्यवस्था शामिल है। इसी प्रकार 85 वर्ष से ज्यादा आयु के मतदाताओं तथा दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए वॉलिंटियर के साथ-साथ व्हील चेयर व धूप से बचाव के लिए छातों की व्यवस्था कराई जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+