Haryana News: राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में 1118 छात्रों को दी डिग्रियां, युवाओं को एआई से जुड़ने की दी सीख
Haryana News: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं को ज्ञान अर्जित करने के साथ-साथ तकनीक के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए आज के दौर में चल रही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट और नई-नई तकनीकों का प्रयोग करना होगा। इससे उनकी निपुणता, नवाचार और सोच में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि साल 2047 तक भारत सुपर पावर बनेगा और इसमें आज के युवाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित होनी चाहिए। इसलिए युवाओं को इस कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग लेना होगा।
राज्यपाल दत्तात्रेय शुक्रवार को एपीजे सत्या विश्वविद्यालय गुरुग्राम के तीसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षाविदों और अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे। यह समारोह संस्था के दिल्ली पंचशील पार्क स्थित संस्थान में आयोजित किया गया था।

उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह में जब कोई विद्यार्थी कड़ी मेहनत और लगन के साथ शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत उपाधि प्राप्त करता है तो वह पल उसके लिए बेहद गौरवशाली और उपलब्धि भरा होता है। आज का यह उपलब्धियों भरा गौरवमय क्षण आप विद्यार्थियों के अथक परिश्रम और सतत अध्ययन के साथ-साथ आपके माता-पिता के आपार त्याग, तपस्या और कठोर परिश्रम, गुरुजनों के सहयोग और मार्गदर्शन का परिणाम है।
राज्यपाल दत्तात्रेय ने युवा विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह सही है कि आज आप उत्तीर्ण हुए हैं और डिग्री लेकर यहां से बाहर जा रहे हैं। इस डिग्री और ज्ञान से आपको नौकरी मिल जाएगी। परंतु आपको इससे एक कदम और आगे बढ़कर सोचना चाहिए। अर्थात नौकरी प्राप्त करना ही नहीं। बल्कि नवयुवकों को नौकरी देने वाले बने। इसके लिए आपको संकल्प करना होगा और कोई भी शंका नहीं रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश में कुशल लोगों की कमी है। इसलिए आपको नवाचार और अनुसंधान के साथ आगे बढ़ना होगा। दुनिया में साल 2030 तक तीन करोड़ नौकरियां सृजित होने वाली है। जिनमें से दो करोड़ नौकरियां भारत के युवा प्राप्त कर सकते हैं। यदि वे कुशल और योग्य है।












Click it and Unblock the Notifications