Haryana News: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने दिल्ली में आडवाणी से की मुलाकात, सर्वोच्च सम्मान मिलने पर दी बधाई

Haryana News: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने पर उनके दिल्ली स्थित आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी है।

राज्यपाल दत्तात्रेय ने देश के प्रति आडवाणी के अमूल्य योगदान को मान्यता देने और उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान करने के लिए भारत सरकार को भी बधाई दी।

bandaru dattatrey

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैं ऐसे महान व्यक्तित्व वाले दिग्गज से मिलकर बहुत प्रसन्न और धन्य महसूस कर रहा हूँ। दिल्ली में आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात करने के पश्चात दत्तात्रेय ने कहा कि हमने पुरानी यादों को ताजा करते हुए चर्चा की और संस्मरण साझा किए हैं। हमने अस्सी के दशक के अंत से लेकर 2014 तक देश को विकसित करने के लिए साथ बिताए गए अपने सफर के दौरान की बातों को भी साझा किया और वे इस दौरान की बेहतरीन यादों पर मुस्कुराए और हंसे।

राज्यपाल ने कहा कि आडवाणी के योगदान ने आधुनिक भारत के विकास के परिदृश्य को महत्वपूर्ण रूप से आकार दिया है। उन्होंने महत्वपूर्ण नेतृत्व प्रदान किया तथा देश को सही दिशा में ले जाने में एक राजनेता होने की अपनी क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। राज्यपाल दत्तात्रेय ने आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। ताकि उनकी गरिमामय उपस्थिति युवा नेताओं को राष्ट्र निर्माण के सही मार्ग पर चलने को प्रेरित करती रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+