Haryana News: सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं लागू कर रही है: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

Haryana News: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान और मजदूर के जीवन में खुशहाली लाने के लिए निरतंर नई-नई कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। गांवों का शहरों की तर्ज पर विकास कार्य करवाया जा रहा है। टेल के अंतिम छोर पर पानी पहुंचाने के लिए माइनरों का जीर्णोद्धार करवाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत करीब 500 करोड़ रुपए की राशि शीघ्र ही प्राप्त होगी। जिससे किसानों की बकाया मुआवजा राशि का भुगतान होगा। फसल मुआवजा के लिए किसानों को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

डिप्टी सीएम चौटाला सोमवार को भिवानी जिला के गांव मंढ़ाणा, सुई, नाथुवास, खरक और सैय में जन समस्याएं सुन रहे थे। ग्रामीणों द्वारा गांवों में गलियों, तालाबों व शमशान घाटों के नव निर्माण आदि करवाएं जाने वाले कार्यों की मांग पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा शिव धाम योजना के तहत सभी गांवों के मुक्ति-धामों में शेड निर्माण करने, चारदीवारी बनाने और समुचित पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने आदि का काम करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर योजना के तहत गांवों में तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। उन्होंने गांव मंढ़ाणा के तालाब को अमृत सरोवर में लेने के निर्देश दिए।

dushyant choutala

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शहरों की तर्ज पर गांवों का विकास करवाया जा रहा है। जिसमें गांव में ई-लाईब्रेरी, व्यायामशाला, ओपन जिम बनाना व फिरनियों पर लाइट लगवाना आदि शामिल हैं। फिरनियों में लाइट लगने से गांव भी शहरों की तरह रोशन होंगे और सीसीटीवी कैमरों से गांव सुरक्षित होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का बच्चों की पढ़ाई पर पूरा ध्यान है। इसी के चलते गांवों में लाईब्रेरी बनवाई जा रही है। ताकि गांवों के बच्चे अपने घर के नजदीक ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार कर सकें। इससे बच्चों को शहर में जाने की जरूरत नही है। बच्चों का समय तथा पैसे दोनो की बचत होती है।

उपमुख्यमंत्री चौटाला ने कहा कि सरकार व्यवस्था को सुधारने का काम कर रही है। सरकार ने भावान्तर भरपाई योजना और फसल बीमा योजना से किसानों को जोखिम मुक्त किया है। आज किसान के खेत से उसकी फसल खरीदी जा रही है। जबकि पहले किसान को कई दिनों तक मंडियों में फसल बेचने के लिए अपने ट्रैक्टर में ही सोना पड़ता था। आज किसानों को फसल का पूरा भाव मिल रहा है। फसलों के दाम 48 घंटे के अंदर किसानों के खाते में भेजे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेतों में बारिश से जलभराव की समस्या के निदान के लिए सरकार ने विशेष योजना तैयार कर कार्य किया है। इससे हल्का बवानीखेड़ा के मुढ़ाल, धनाना, तालु, तिगड़ाना, मिताथल, चांग, गुजरानी, मंढ़ाणा, जाटू लुहारी, पुर, खरक, कलिंगा आदि अनेक गांवों के किसानों को बड़ी राहत मिली है। यहां पर पाइप लाइन डालकर पानी निकासी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहित लागू होने से पहले सडक़ों के नवनिर्माण के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी जाएगी। इससे प्रदेश में शेष बची सडक़ों का कार्य शुरू हो जाएगा। जिसमें जिला भिवानी की सडक़ें भी हैं।

डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि आज घर बैठे लोगों को ऑनलाइन सुविधाएं मिल रही हैं। सरकार ने 600 सरकारी सेवाओं ऑनलाइन कर दिया है। परिणाम स्वरूप सीएससी सेंटर के माध्यम से घर के पास से ही लोग सरकारी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज 20 रुपए में जमीन की फर्द निकल जाती है। आज घर बैठे बुढ़ापा पेंशन, राशन कार्ड, पेंशन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सरकार पारदर्शिता के साथ लोगों सेवाएं प्रदान कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+