Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने अन्त्योदय को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, भाजपा को लेकर कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अन्त्योदय को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'हम अन्त्योदय की बात करते हैं और कांग्रेस केवल अल्पसंख्यकों की। यही अंतर है भाजपा और काँग्रेस की सोच का, नीति का, नियत का और नेतृत्व का।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इसी क्रम में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अन्त्योदय को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।












Click it and Unblock the Notifications