Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने करनाल में कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-'जनता कांग्रेस को खत्म करेगी'

Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में जनसभा के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'कांग्रेस कहती है कि प्रदेश की जनता के लिए भाजपा ने जो अच्छे बदलाव किए हैं। कांग्रेस सत्ता में आते ही उन्हें खत्म कर देगी। मैं कहता हूँ कि जिस जनता को उन अच्छे बदलावों से लाभ हुआ है। मेरे हरियाणा प्रदेश की वो जनता ऐसी भ्रष्टाचारी पार्टी कांग्रेस को ही खत्म कर देगी।'

manohar lal

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भाजपा ने करनाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। यहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनसभा को संबोधित कर प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का अभिनंदन भी किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+