Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर किया नमन, कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार को उनकी जयंती पर नमन किया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'राष्ट्रवादी विचारों के प्रवाह स्रोत व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। मां भारती की सेवा के लिए उनके सिद्धांत एवं विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।'

डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक और सरसंघचालक रहे हैं। आज भी आरएसएस का जिक्र होता है तो हेडगेवार की चर्चा होती है। उनका जन्म नागपुर में देवस्थ ऋग्वेदी ब्राह्मण परिवार में 1 अप्रैल 1889 को हुआ था। आजादी की लड़ाई में कांग्रेस से उनके वैचारिक मतभेद था। जहां कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता की बात करती थी तो हेडगेवार ने हमेशा हिंदू राष्ट्र की पैरवी की थी। पेशे से डॉक्टर रहे हेडगेवार 1920 के शुरुआत में कांग्रेस से भी जुड़े थे। लेकिन जल्द ही उनका मोह भंग हो गया। 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के बाद उन्होंने कांग्रेस से अपने रास्ते अलग कर लिए थे। आज जब भी हिंदू राष्ट्र का जिक्र आता है तो केशव बलिराम हेडगेवार जरूर चर्चा में आ जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications