Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने नीलोखेड़ी में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, चुनाव में सहयोग के लिए जताया आभार
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नीलोखेड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श कर उनका धन्यवाद किया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज नीलोखेड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया और उनका धन्यवाद किया। 4 जून को देश एक नया सूर्योदय देखेगा और तब पुनः भारत माता की सेवा में समर्पित भाजपा कार्यकर्ता विकसित भारत के लिए गांव-गांव गली-गली सब तक पहुंचने के प्रण दोहराएंगे।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव कि मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लोकसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के अनुमान भी सामने आ गए हैं। चुनाव परिणाम 4 जून को आएंगे। हरियाणा में छठे चरण में 25 मई को 10 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। पूर्व सीएम खट्टर करनाल लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में थे। प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हाथ में थी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नीलोखेड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श कर उनका धन्यवाद किया है।












Click it and Unblock the Notifications