Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने पर्यावरण दिवस पर दिया प्रकृति को बचाने का संदेश, पेड़ों को लेकर कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति को बचाने का संदेश देते हुए पीएम मोदी के प्रकृति को माँ की भांति पूजने के अभियान को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज विश्व पर्यावरण दिवस पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान शुरू किया है। हमारी वैदिक परंपरा का सूत्र है "माता भूमिः पुत्रो अहं पृथिव्याः"। प्रकृति को माँ की भांति पूजने की हमारी विराट परंपरा रही है। आइए हम सभी माननीय प्रधानमंत्री के इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए माँ के साथ मिलकर या उनके नाम पर एक पेड़ लगाएं और पर्यावरण प्रिय जीवन शैली को अपनाएं।'

आपको बता दें कि पहला पर्यावरण सम्मेलन 5 जून 1972 को मनाया गया था। जिसमें 119 देश में भाग लिया था। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में सम्मेलन हुआ। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन के पहले दिन को चिन्हित करते हुए 5 जून को पर्यावरण दिवस के तौर पर नामित किया था।
भारत सहित पूरे विश्व में प्रदूषण तेजी से फैल रहा है। इस बढ़ते प्रदूषण के कारण प्रकृति खतरे में है। प्रकृति जीवन जीने के लिए किसी भी जीव को हर जरूरी चीज उपलब्ध कराती है। ऐसे में अगर प्रकृति प्रभावित होगी तो जीवन भी प्रभावित होगा। प्रकृति को प्रदूषण से बचने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत की गई है। इस दिन लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है और प्रकृति को प्रदूषण होने से बचाने के लिए प्रेरित किया जाता है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति को बचाने का संदेश देते हुए पीएम मोदी के प्रकृति को माँ की भांति पूजने के अभियान को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी है।
आज विश्व पर्यावरण दिवस पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने #एक_पेड़_माँ_के_नाम अभियान शुरू किया है।
हमारी वैदिक परंपरा का सूत्र है "माता भूमिः पुत्रो अहं पृथिव्याः"।
— Manohar Lal (मोदी का परिवार) (@mlkhattar) June 5, 2024
प्रकृति को माँ की भांति पूजने की हमारी विराट परंपरा रही है, आइए हम सभी माननीय प्रधानमंत्री जी के इस… pic.twitter.com/aCk3xzK21a












Click it and Unblock the Notifications