Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने करनाल के काछवा से सिरसी तक किया रोड़ शो, मतदान के लिए की यह अपील
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल के काछवा से सिरसी ग्राम तक रोड़ शो कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज से दस साल पहले का भारत सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से जूझता था लेकिन आज गाँव गाँव, घर घर विकास की रोशनी पहुँच रही है। ये मोदी जी के नेतृत्व का जादू है ! आज करनाल के काछवा से सिरसी ग्राम तक रोड शो के माध्यम से यशश्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के संदेश का प्रचार किया और सभी तक उनकी राम राम पहुंचाई।

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए चार चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल के काछवा से सिरसी ग्राम तक रोड़ शो कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications