Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने घरौंदा के बिजना से बसताड़ा तक किया रोड़ शो, मतदान के लिए ऐसे की अपील
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घरौंदा के बिजना से बसताड़ा तक रोड़ शो कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज घरौंदा के बिजना से रोड शो शुरू हो चुका है। ग्राम बसताड़ा तक भाइयों बहनों को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त करते हुए सबको मोदी की राम राम पहुँचा रहा हूँ।

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घरौंदा के बिजना से बसताड़ा तक रोड़ शो कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications