Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने नीलोखेड़ी के तरावड़ी में किया जनसंपर्क, मतदान के लिए ऐसे की अपील
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नीलोखेड़ी विधानसभा के तरावड़ी से जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि '25 मई कांग्रेस गई। जनता जनार्दन का एक ही स्वर है "घोटालेबाजों की जमानत जब्त करनी है और देशभर को कमलमय करना है। आज नीलोखेड़ी विधानसभा के तरावड़ी से जनसंपर्क यात्रा शुरू हो गई है, गौंदर तक विभिन्न गांवों में परिवारजनों से भेंट कर रहा हूं।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए चार चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नीलोखेड़ी विधानसभा के तरावड़ी से जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications