Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को जन्मदिन की दी बधाई, ट्वीट कर दी जानकारी
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को जन्मदिन की बधाई दी है। पूर्व सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'अमेठी लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद, केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। महिला उत्थान व बाल विकास के लिए आपके द्वारा किए गए कार्य प्रशंसनीय हैं, विकसित भारत के सपने को साकार करने में आप निरंतर योगदान देती रहें तथा सदैव स्वस्थ एवं खुशहाल रहें, मैं यही कामना करता हूँ।'

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का जन्म 23 मार्च 1976 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने दिल्ली में ही शिक्षा ग्रहण की। राजनीतिक कैरियर में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और दिल्ली के चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। पहला चुनाव वे कांग्रेस के कपिल सिब्बल से हार गई। इसके बाद वे गुजरात से राज्यसभा सांसद चुनी गई। उन्हें मोदी सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री बनाया गया। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अमेठी सीट से राहुल गांधी को पराजित किया। अभी स्मृति ईरानी मोदी सरकार केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का प्रभार देख रही है।












Click it and Unblock the Notifications