Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने अरुणाचल में भाजपा की जीत पर शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को दी बधाई
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अरुणाचल में भाजपा की जीत पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'अरुणाचल में कमल की गूंज ! माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समूचे देश का कोना कोना भाजपामयी हो रहा है, आज अरुणाचल प्रदेश की जनता जनार्दन ने यह सिद्ध कर दिया है कि विजय सदैव सत्य, सुशासन और सेवा की ही होती है। 60 में 46 सीटों पर ऐतिहासिक कमल खिलने पर अरुणाचल की जनता, शीर्ष नेतृत्व और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव कि मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लोकसभा चुनाव के परिणाम कल यानि 4 जून को आएंगे। हरियाणा में छठे चरण में 25 मई को 10 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हाथ में थी। इससे पहले अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत हांसिल की है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अरुणाचल में भाजपा की जीत पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications