Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने निशांत देव को दी बधाई, मुक्केबाजी को लेकर कही यह बात

Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ओलंपिक क्वालीफायर्स के सेमीफाइनल में पहुंचकर ओलंपिक गेम्स में एंट्री करने वाले करनाल के मुक्केबाज निशांत देव को बधाई दी है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'भारत के गौरव, करनाल के बेटे निशांत देव भारत के लिए पेरिस 2024 ओलंपिक बॉक्सिंग कोटा हासिल करने वाले पहले भारतीय पुरुष मुक्केबाज बने हैं। उनकी इस उपलब्धि पर हम सभी बहुत गौरवान्वित हैं, उन्हे बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं। विजय की इस यात्रा में ओलंपिक में आप तिरंगे का मान बढ़ाएं ऐसी मंगलकामनाएं हैं।

cm saini

आपको बता दें कि हरियाणा के करनाल निवासी निशांत देव ने बैंकॉक में मुक्केबाजी में अपने जौहर दिखाए थे और पेरिस में होने वाले गेम्स का कोटा हांसिल करने वाले पहले भारतीय पुरुष मुक्केबाज बने।

निशांत देव वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडलिस्ट रह चुके हैं। पिछले क्वालीफायर्स में मामूली अंतर से कोटा हांसिल करने में चूक गए थे। लेकिन इस बार उन्होंने आक्रामक रणनीति अपनाई और अपने प्रतिद्वंद्वी पर हावी दिखाई दिए। इन्होंने 71 किलोग्राम भार वर्ग में क्वार्टर फाइनल में मोल्दोवा के वासिल सबोटारी को 5-0 से हराया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ओलंपिक क्वालीफायर्स के सेमीफाइनल में पहुंचकर ओलंपिक गेम्स में एंट्री करने वाले करनाल के मुक्केबाज निशांत देव को बधाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+