Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर जिला बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में हुए शामिल, अधिवक्ताओं से कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में जिला बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल होकर अधिवक्ताओं से चर्चा कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज जिला बार एसोसिएशन करनाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर अधिवक्ता साथियों से सार्थक चर्चा की।देश और समाज के लिए राम राज्य की स्थापना में न्याय के सिपाही सदैव से भाजपा के साथ रहे हैं, इस बार भी अधिवक्ता बंधुओं ने इसी राम राज्य के लिए मोदी जी का साथ देने का फैसला किया है।

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए चार चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में जिला बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल होकर अधिवक्ताओं से चर्चा कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications