Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने जसिया में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रोहतक लोकसभा के जसिया में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी के लिए मतदान की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज रोहतक लोकसभा के जसिया में आयोजित विजय संकल्प रैली में भाजपा को विजय का आशीर्वाद देने आये अपने परिवारजनों से संवाद किया। मेरे परिवारजनों के स्नेह पर न तो गर्मी का तापमान कोई प्रभाव डाल सकता है न विपक्षियों का झूठ। मेरी माता बहनों और सभी किसान भाइयों ने भाजपा को तीसरी बार पूर्ण बहुमत देने का प्रण लिया है।'

manohar lal

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इसी क्रम में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रोहतक लोकसभा के जसिया में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी के लिए मतदान की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+