Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने हथीन में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, मतदान के लिए की यह अपील
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के हथीन में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज हथीन (फरीदाबाद लोकसभा) में विजय संकल्प रैली में पधारे परिवारजनों का अभिनंदन और आभार। माता बहनों, युवाओं और बुजुर्गों का आनंद और उमंग से भरा चेहरा ही हमारी उपलब्धि है, सभी ने एक स्वर में कमल खिलाने का स्वर्णिम संकल्प लिया है।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। फरीदाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा ने कृष्ण पाल गुर्जर को चुनाव मैदान में उतारा है। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के हथीन में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications