Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने सोनीपत के गोहाना में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोनीपत के गोहाना में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित किया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज सोनीपत के गोहाना में आयोजित विजय संकल्प रैली में पधारे परिवारजनों को संबोधित किया। जनता जनार्दन का उत्साह यह बता रहा है कि हर नागरिक फिर से कमल खिलाने के लिए उत्साहित है। असीम आशीर्वाद और प्रेम देने के लिए गोहाना के भाइयों बहनों का आभार।

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इसी क्रम में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोनीपत के गोहाना में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित किया है।












Click it and Unblock the Notifications