Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने हिसार के बरवाला में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, कही यह बात

Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को हिसार लोकसभा क्षेत्र के बरवाला में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'यह राष्ट्र प्रथम का संकल्प है। आज बरवाला (हिसार) में विजय संकल्प रैली में आए परिवारजनों को संबोधित किया। भाजपा की सबका साथ सबका विकास की नीति ने जनमानस को अपने साथ गहराई से जोड़ा है। गरीबों किसानों के जीवन में खुशहाली आई है और आज सभा में यही खुशहाली ओजस्वी स्वरूप में दिखाई दे रही थी।'

manohar lal

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का दौर चल रहा है। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। भाजपा के दोनों वरिष्ठ नेता प्रदेश में अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र में जाकर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हिसार के बरवाला में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+