Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने करनाल में जनसभा को किया संबोधित, मतदान के लिए की अपील
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में चुनावी जनसभा को संबोधित कर मतदान की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज करनाल लोकसभा क्षेत्र की पानीपत ग्रामीण में आयोजित कलस्टर जनसभा को संबोधित किया।सभी लोगों को मोदी की गारंटी पर पूर्ण भरोसा है।'

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। हरियाणा की दस सीटों पर छठे चरण में मतदान होगा। हरियाणा में करनाल लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को चुनाव मैदान में उतारा गया है। इसी क्रम में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में चुनावी जनसभा को संबोधित कर मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications