Haryana News: चुनाव नजदीक, जोर-शोर से तैयारियों में जुट जाए जेजेपी कार्यकर्ता: डॉ. अजय सिंह चौटाला

Haryana News: लोकसभा और विधानसभा चुनावों में अब कम ही समय रह गया है। इसलिए जेजेपी कार्यकर्ता जोर-शोर से चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते हुए जेजेपी को और मजबूती प्रदान करें। यह आह्वान जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने महेंद्रगढ़ हलके के विभिन्न गांवों में ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित करते हुए किया।

इस मौके पर वे ग्रामीणों से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को जाना। अजय चौटाला ने शुक्रवार को गांव सुरेहती पिलानियां, निंबी छाजियावास, खेड़की, नांगल हरनाथ, मालड़ा और बसई आदि गांवों का दौरा किया।

ajay choutala

जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने 15 साल का बनवास काटा है। सत्ता से दूर रहे हैं। लेकिन आप लोगों के प्यार, सहयोग एवं समर्थन के बल पर जींद की धरती से छह साल पहले जो बीज बोया था। उसके बलबूते जेजेपी को दस सीटें मिली। इन दस सीटों के दम पर राज-काज में हिस्सेदारी निभाने में कामयाब रहे।

अजय चौटाला ने कहा कि पहले कोरोना महामारी और उसके बाद किसान आंदोलन के कारण लोगों से संपर्क में कमी रही। लेकिन अब जो समय बचा है।उसमें उस कमी को दूर किया जाएगा और जनता को सवाया करके लौटाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता का फर्ज बनता है कि वह पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत करें। पार्टी के लिए पहले से ज्यादा बहुमत जुटाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत आज पार्टी सत्ता में सहयोगी की भूमिका निभाते हुए प्रदेश के हर वर्ग युवा, किसान, महिला, बुजुर्ग व व्यापारी हित में फैसले ले रही है। अजय चौटाला ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए जेजेपी पूरी तरह तैयार है। युवाओं में सर्वाधिक ऊर्जा होती है। इसलिए पार्टी कार्यकर्ता संगठन में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की कोशिश करें।

अजय चौटाला ने कहा कि संगठन मजबूती से ही पूरी तरह से सत्ता की चाबी जेजेपी को मिलेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता विजय गोठड़ा, जेजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी, जेजेपी जिलाध्यक्ष डॉ मनीष शर्मा, एडवोकेट तेजप्रकाश यादव, राव रमेश पालड़ी, सिकंदर गहली आदि मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+