Haryana News: हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में पढ़े गए शोक प्रस्ताव, सीएम खट्टर ने जताई संवेदनाएं
Haryana News: हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान देश एवं प्रदेश में मृत्यु को प्राप्त हुई महान विभूतियों के सम्मान में आज सदन में शोक प्रस्ताव पढ़े गए और शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की गई।
सर्वप्रथम सदन के नेता मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक प्रस्ताव पढ़े। जिनके शोक प्रस्ताव पढे गए। उनमें लोकसभा के भूतपूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी हरियाणा विधानसभा के भूतपूर्व सदस्य नफे सिंह राठी शामिल हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और विपक्ष की ओर से विधायक आफताब अहमद व विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादियान ने भी शोक प्रस्ताव पढ़कर अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी। सदन के सभी सदस्यों ने खड़े होकर दो मिनट का मौन रखा तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना भी की।
उपरोक्त के अलावा सदन में विधायक नरेंद्र गुप्ता की चाची वेदवंती के दुःखद निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया गया।












Click it and Unblock the Notifications