Haryana News: सीएम सैनी ने परशुराम जयंती की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।तप,पराक्रम,ज्ञान व न्याय की प्रतिमूर्ति भगवान परशुराम हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और सबको खुशहाली व स्वास्थ्यपूर्ण जीवन का आशीष दें।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications