Haryana News: सीएम सैनी ने गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व की दी शुभकामनाएं, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिख धर्म के नौवें गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'धर्म रक्षक व अदम्य साहसी हिन्द की चादर सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।'

आपको बता दें कि गुरु तेग बहादुर सिख धर्म के नौवें गुरु हैं। 21 अप्रैल को इनका प्रकाश पर्व यानी जयंती मनाई जाती है। तेग बहादुर का जन्म 18 अप्रैल 1621 को अमृतसर में हुआ था। आज भी लोग गुरु तेग बहादुर सिंह जी को एक बहादुर योद्धा के रूप में याद करते हैं। गुरु तेग बहादुर के मानवता, बहादुरी, मृत्यु और गरिमा के विचारों को गुरु ग्रंथ साहिब में शामिल किया गया है।
सिख समुदाय में गुरु तेग बहादुर का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है। उन्हें बहुत ही श्रद्धा के साथ याद भी किया जाता है। कहा जाता है कि बचपन में उनका नाम त्यागमल था। महज 14 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपने पिता के साथ मुगलों के खिलाफ जंग लड़ी थी। उनके वीरता के इस परिचय के बाद उनके पिता ने उनका नाम तेग बहादुर रख दिया था। बचपन से ही वह संत स्वरूप, गहन विचारवान, उदार चरित्र, बहादुर और निर्भीक स्वभाव के थे।












Click it and Unblock the Notifications