Haryana News: सीएम सैनी ने हरियाणा आगमन पर पीएम मोदी का किया स्वागत, जानिए प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत और अभिनंदन किया है। पीएम मोदी महेंद्रगढ़ के गांव पाली में कल सुबह 11.30 बजे महाविजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'हरि की भूमि हरियाणा आगमन पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। माननीय प्रधानमंत्री गांव पाली महेंद्रगढ़ में महाविजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। आप सभी सादर आमंत्रित हैं।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत और अभिनंदन किया है। पीएम मोदी महेंद्रगढ़ के गांव पाली में कल सुबह 11.30 बजे महाविजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications