Haryana News: सीएम सैनी ने गुरुग्राम स्थित शीतला माता के किए दर्शन, पीएम मोदी के लिए की यह कामना
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम स्थित माता शीतला के दर्शन किए है। सीएम सैनी भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह की नामांकन सभा में शामिल होने के लिए गुरुग्राम दौरे पर थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'गुरुग्राम स्थित स्वच्छता एवं आरोग्य की देवी माता शीतला के दर्शन किए। लोकसभा प्रत्याशी के नामांकन से पहले गुरुग्राम की अधिष्ठात्री देवी से हरियाणा की सभी 10 सीटों पर विजय प्राप्त कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की मन्नत मांगी।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संभाल रखी है। पार्टी ने गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम स्थित माता शीतला के दर्शन किए है। सीएम सैनी भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह की नामांकन सभा में शामिल होने के लिए गुरुग्राम दौरे पर थे।












Click it and Unblock the Notifications