Haryana News: सीएम सैनी चंडीगढ़ से करनाल जाने के दौरान रेहड़ी पर रुके, चाय पीकर जाने हालचाल
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ से करनाल जाने के दौरान शाहाबाद, मार्कंडा के पास, न्यू कॉलोनी रामचंद्र की रेहड़ी पर रुके और चाय पीकर उनके हालचाल जाने है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'चंडीगढ़ से करनाल जाने के रास्ते में शाहाबाद, मार्कंडा के पास, न्यू कॉलोनी (शाहाबाद निवासी) रामचंद्र जी की रेहड़ी पर रुका। उन्होंने स्नेहपूर्वक स्वागत किया और चाय पिलाई। उनके परिवार के बारे में चर्चा की और सुख- दुःख सांझा किया।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। चुनाव प्रचार की व्यस्तता के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ से करनाल जाने के दौरान शाहाबाद, मार्कंडा के पास, न्यू कॉलोनी रामचंद्र की रेहड़ी पर रुके और चाय पीकर उनके हालचाल जाने है।












Click it and Unblock the Notifications