Haryana News: सीएम सैनी ने पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास पर किया पौधरोपण, जानिए क्या मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर पौधरोपण किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान शुरू किया। अभियान के नियमित मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर पौधरोपण किया। मैं हरियाणा के अपने परिवारजनों से आग्रह करता हूं कि वे अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं। आपका ये प्रयास आपकी मां के लिए और धरती मां के लिए भी एक अनमोल उपहार साबित होगा।'

आपको बता दें कि पहला पर्यावरण सम्मेलन 5 जून 1972 को मनाया गया था। जिसमें 119 देश में भाग लिया था। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में सम्मेलन हुआ। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन के पहले दिन को चिन्हित करते हुए 5 जून को पर्यावरण दिवस के तौर पर नामित किया था।
भारत सहित पूरे विश्व में प्रदूषण तेजी से फैल रहा है। इस बढ़ते प्रदूषण के कारण प्रकृति खतरे में है। प्रकृति जीवन जीने के लिए किसी भी जीव को हर जरूरी चीज उपलब्ध कराती है। ऐसे में अगर प्रकृति प्रभावित होगी तो जीवन भी प्रभावित होगा। प्रकृति को प्रदूषण से बचने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत की गई है। इस दिन लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है और प्रकृति को प्रदूषण होने से बचाने के लिए प्रेरित किया जाता है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर पौधरोपण किया है।












Click it and Unblock the Notifications