Haryana News: सीएम सैनी करनाल में महर्षि कश्यप की जयंती पर कार्यक्रम में हुए शामिल, कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल में महर्षि कश्यप की जयंती पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'भारत की महान ऋषि परंपरा के प्रतीक पुरुष रहे महर्षि कश्यप की जयंती पर करनाल में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कश्यप समाज भारतीय मूल्यों को आगे बढ़ाने में और राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है, जिसका पूरा देश आभारी है। महर्षि कश्यप के कश्मीर से धारा 370 हटाकर और भारत का अभिन्न अंग बनकर भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी ने महर्षि कश्यप का वास्तविक सम्मान किया है।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल में महर्षि कश्यप की जयंती पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए है।












Click it and Unblock the Notifications