Haryana News: सीएम सैनी ने करनाल में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में हुए शामिल, मतदान के लिए की यह अपील
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में आयोजित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज करनाल में आयोजित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में उपस्थित रहकर अपने परिवारजनों से प्रचंड मतों से दोहरा कमल खिलाने का आह्वान किया।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में आयोजित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications