Haryana News: सीएम सैनी करनाल में इन कार्यक्रमों में हुए शामिल, मतदान के लिए ऐसे की अपील
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'करनाल के अपने परिवारजनों का अपार स्नेह देखकर अभिभूत हूं। बीती रात करनाल में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचकर उपस्थित अपने परिवार जनों से आने वाली 25 मई को करनाल में दो कमल के फूल खिलाने का आग्रह किया। जन-जन का यह विश्वास और समर्थन देखकर निश्चित है कि हरियाणा ने ठान लिया है परिवारवाद और भ्रष्टाचार को मुंहतोड़ जवाब देंगे और फिर एक बार मोदी जी की सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए चार चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।
करनाल के अपने परिवारजनों का अपार स्नेह देखकर अभिभूत हूं।
बीती रात करनाल में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचकर उपस्थित अपने परिवार जनों से आने वाली 25 मई को करनाल में दो कमल के फूल खिलाने का आग्रह किया।
जन-जन का यह विश्वास और समर्थन देखकर निश्चित है कि हरियाणा ने ठान लिया है… pic.twitter.com/8nZahMgpOC
— Nayab Saini (मोदी का परिवार) (@NayabSainiBJP) May 18, 2024












Click it and Unblock the Notifications