Haryana News: सीएम सैनी करनाल में मनोहर लाल के साथ बाइक रैली में हुए शामिल, जानिए कैसे किया प्रचार
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर के साथ मेहता फॉर्म से हांसी चौक तक बाइक रैली में शामिल होकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज करनाल में मेहता फॉर्म से हांसी चौक तक आयोजित बाइक रैली में करनाल लोकसभा के लोकप्रिय प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर के साथ सम्मिलित हुआ। भरी धूप में सड़कों,चौराहों पर भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं और करनाल के परिवारजनों का उत्साह सिद्ध कर रहा है कि 25 मई को विजय का शंखनाद ऐतिहासिक होगा।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर के साथ मेहता फॉर्म से हांसी चौक तक बाइक रैली में शामिल होकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications