Haryana News: सीएम सैनी ने माधवराव सदाशिव राव गोलवलकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वितीय सर संघचालक चालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'माँ भारती के उपासक, कुशल संगठनकर्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक, राष्ट्रऋषि श्रद्धेय माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि !'

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दूसरे सर संघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर का जन्म 19 जनवरी 1906 को महाराष्ट्र के रामटेक में हुआ। वह अपने माता-पिता की चौथी संतान थे। उनके पिता का नाम सदाशिवराव तथा माता का नाम लक्ष्मीबाई था। बचपन में परिवार में वे मधु के नाम से पुकारे जाते थे। पिता सदाशिवराव डाक-तार विभाग में कार्यरत थे। लेकिन बाद में उनकी नियुक्ति शिक्षा विभाग में 1908 में अध्यापक पद पर हो गई। उनका निधन 5 जून 1973 को हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सेवा करते हुए वे संघ के द्वितीय सर संघचालक भी रहे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सर संघचालक चालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है।












Click it and Unblock the Notifications