Haryana News: सीएम सैनी ने चौधरी भजन लाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौ. भजन लाल की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'

आपको बता दें कि भजनलाल विश्नोई हरियाणा के तीन बार मुख्यमंत्री रहे हैं। उनका जन्म 6 अक्टूबर 1930 को ब्रिटिश भारत के बहावलपुर रियासत के कोरनवाली गांव में मांझू वंश के विश्नोई जाट परिवार में हुआ था। वह पहली बार 1979 में मुख्यमंत्री बने। 1982 में फिर से चुने गए और 1991 में चुनाव जीतकर तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। उन्होंने राजीव गांधी सरकार में कृषि मंत्री और पर्यावरण एवं वन मंत्री के रूप में भी कार्य किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल का 3 जून 2011 को हिसार में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया है।












Click it and Unblock the Notifications