Haryana News: सीएम सैनी ने डेरा उदासीन ब्रह्म अखाड़ा मांडी साहिब में टेका मत्था, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डेरा उदासीन ब्रह्म अखाड़ा मांडी साहिब में मत्था टेका है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'डेरा उदासीन ब्रह्म अखाड़ा, मांडी साहिब में मत्था टेका। बाबा श्रीचंद जी ने पूरे संसार में घूमकर विकारों में फंसे लोगों को सत्य की राह दिखाई।उनका दिखाया रास्ता हर युग में प्रासंगिक रहेगा। जुरासी स्थित गुरुद्वारा सचखंड ईशर दरबार पहुंचकर आशीर्वाद ग्रहण किया। इस डेरे ने सामाजिक बुराईयों के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई लड़ी है। नशे और कन्या भ्रूणहत्या के खिलाफ ऐतिहासिक काम किया है और युवाओं को सही रास्ता दिखाने का महान कार्य किया है। उनके सभी प्रयासों को नमन करता हूं और गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए संकल्पित हूं।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संभाल रखी है। सीएम सैनी करनाल विधानसभा का उपचुनाव भी लड़ रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डेरा उदासीन ब्रह्म अखाड़ा मांडी साहिब में मत्था टेक कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की है।












Click it and Unblock the Notifications