Haryana News: सीएम सैनी ने करनाल में चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, चुनावों को लेकर की चर्चा
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल विधानसभा चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया और आगामी चुनावों के लिए उनके सुझाव लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'करनाल विधानसभा चुनाव कार्यालय में सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया और आगामी चुनावों के लिए उनके सुझाव ध्यान से सुने। करनाल के अपने देवतुल्य परिवारजनों को विश्वास दिलाता हूं कि पिछले 10 वर्षों में जो विकास कार्य हुए हैं आपके आशीर्वाद से उसे और तेज गति से आगे बढ़ाएंगे।'

आपको बता दें कि हरियाणा में छठे चरण में मतदान होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ रहे हैं। इस दौरान सीएम सैनी ने करनाल विधानसभा चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया और आगामी चुनावों के लिए उनके सुझाव लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications