Haryana News: सीएम सैनी ने सोनीपत के झरोठी में किसानों और बुजुर्गों से की मुलाकात, इस विषय पर हुई चर्चा
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत के झरोठी गांव में किसानों और बुजुर्गों से मुलाकात कर चर्चा की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'सोनीपत के झरोठी गांव के अपने किसान साथियों और बुजुर्गों से उनका हाल-चाल जाना। विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद किया।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत के झरोठी गांव में किसानों और बुजुर्गों से मुलाकात कर चर्चा की है।












Click it and Unblock the Notifications