Haryana News: सीएम सैनी ने संत कबीर कुटीर पर आमजन से मुलाकात कर सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए यह निर्देश
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर आमजन से मुलाकात कर जनसुनवाई कर निवारण के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'हर परिवारजन से सीधा संपर्क। आज मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर पहुंचे अपने परिवारजनों से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना। इस अवसर पर उनके द्वारा बताए गए विभिन्न विषयों को सुना और मौके पर ही निवारण हेतु अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए छह चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। हरियाणा की दस सीटों पर छठे चरण में मतदान संपन्न हो चुके हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह के हाथ में थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर आमजन से मुलाकात कर जनसुनवाई कर निवारण के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है।












Click it and Unblock the Notifications