Haryana News: संत कबीरदास के 626वां प्रकाश पर्व, सीएम सैनी ने गरीबों को सशक्त बनाने के लिए की कई घोषणाएं

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि संत कबीरदास के 626वें प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन करते हुए प्रदेश सरकार की अंत्योदय की भावना को धरातल पर उतारते हुए गरीब व्यक्ति को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए कई घोणाएं की। जिनमें गोहाना में संत कबीर के नाम से चौक का निर्माण, गोहाना धानक शिक्षा सभा को लाइब्रेरी और लंगर हाल का निर्माण के लिए 31 लाख रुपए की राशि, भूमि उपलब्ध होने पर रोहतक-जींद रोड पर बाईपास का निर्माण और सरकारी नौकरियों में बैकलाग को जल्द से जल्द पूरा किया करना शामिल है। इसके अलावा प्रथम और द्वितीय श्रेणी की पदोन्नति में आरक्षण का लाभ देने के लिए न्यायालय में सरकार द्वारा पूरजोर पैरवी करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री शनिवार को सोनीपत के गोहाना में आयोजित राज्यस्तरीय संत कबीरदास जयंती समारोह में जनसमूह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने संत कबीर दास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

cm saini

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार संत कबीर दास की शिक्षाओं और दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए सर्व समाज के हित में काम कर रही है। गरीब व्यक्ति को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार ने कई कल्याणकारी य़ोजनाएं चला रखी हैं।

उन्होंने कहा कि संत कबीर का पूरा जीवन समाज में फैले अंधविश्वास, जात-पात और रूढ़ीवादी परंपराओं को समाप्त करने के लिए समर्पित रहा। ताकि समस्त समाज का निर्माण हो। उन्होंने कहा कि कबीर के दोहों के एक-एक शब्द प्रेरणादायक है और हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनकी शिक्षाओं में संस्कृति और संस्कार भी है।

उन्होंने कहा कि संत कबीर सर्वधर्म संभाव के प्रतीक हैं। हमारे देश में विभिन्न जाति, सम्प्रदायों के मानने वाले लोग रहते हैं और सभी के हृदय में भगवान का वास है। इसलिए हमें बिना भेद-भाव के मानवता से प्रेम करना चाहिए। परंतु उन्हें दुख हैं कि कई राजनैतिक दल महापुरुषों के नाम पर भी राजनीति करके समाज में भेद-भाव फैलाने का काम कर रहे हैं। ताकि वे अपने राजनैतिक स्वार्थ को पूरा कर सके। ऐसे लोगों से सर्तक रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एक नागरिक के तौर पर सभी संवैधानिक अधिकार देने की रचना करने वाले संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर के दर्शन को भी उन्होंने नहीं बख्शा और संविधान बदलने का दुष्प्रचार किया। उन्होंने कहा कि संविधान कोई किताब मात्र नहीं। बल्कि भारत माता की आत्मा है। लेकिन राजनैतिक स्वार्थ के लिए गलत प्रचार करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कई राजनैतिक दलों को देश में शांति और विकास नहीं भाता है। बल्कि उन्हें भेदभाव और अशांति चाहिए। उनका मानना है कि देश में जितनी अशांति और भेदभाव होगा। उतना ही उन्हें राजनैतिक लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महापुरुषों की जीवनी और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने महापुरुष सम्मान प्रचार-प्रसार योजना लागू की है। जिसके तहत महापुरुषों की जंयतियों को सरकारी स्तर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में नरेंद्र मोदी ने सबका साथ-सबका विकास, सबका प्रयास के मूल मंत्र को अपनाते हुए देश को आगे बढ़ाया है। उन्हीं से प्रेरित होकर प्रदेश सरकार ने हरियाणा एक हरियाणवी एक के संकल्प को लेकर अंत्योदय भावना के साथ संवैधानिक और नैतिक दायित्व को निभाते हुए गरीबों के कल्याण के कार्य किए हैं। ताकि वे समाज की मुख्य धारा में जुड़ सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब व्यक्ति भूखा पेट न सोए इसके लिए सरकार ने 45 लाख बीपीएल परिवारों को मुफ्त राशन दिया है। 12 लाख बीपीएल परिवारों की माताओं व बहनों को एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध करवाए हैं। एक लाख से कम आय वाले 23 लाख परिवारों के 84 लाख लोगों को हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में हर वर्ष 1000 किलोमीटर की मुफ्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा अंत्योत्य परिवार परिवहन योजना लागू की है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब व्यक्ति को मुफ्त इलाज करवाने के लिए शुरू की गई। आयुष्मान भारत योजना का विस्तार करके हुए चिरायु योजना लागू की गई है। जिसके तहत गरीब व्यक्तियों को सरकारी और निजी अस्पतालों में सालाना पांच लाख रुपए तक की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इतना ही नहीं निरोगी हरियाणा योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने घर-घर जाकर करोड़ों लोगों के स्वास्थ्य की मुफ्त में जांच की है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार ने गरीबों को 100-100 गज के प्लाट देने का वादा किया था। ज्यादातर लाभार्थियों को न प्लाट दिया और न कब्जा पत्र उपलब्ध कराए। परंतु हमारी सरकार ने 20 हजार ऐसे लाभार्थियों को चिन्हित किया और हाल ही में सोनीपत में आयोजित कार्यक्रम में 7000 से अधिक लाभार्थियों को मौके पर कब्जा पत्र सौंपे थे। शेष बचे हुए लाभार्थी जिनके गांव में पंचायत की जमीन उपलब्ध नहीं है। उन्हें 100 गज का प्लाट खरीदने के लिए एक-एक लाख रुपए की वित्तीय सहायता उनके खाते में डाली जाएगी। इसके अलावा योजना के तहत नए लाभार्थियों की सहायता के लिए पोर्टल शुरू किया है। पंजीकृत लाभार्थियों के सत्यापन के बाद उन्हें भी प्लाट दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को छत मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ मकान बनाकर दिए हैं। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही मोदी ने अगले पांच वर्षों में 3 करोड़ मकान बनाकर देने का संकल्प किया है। उन्होंने कहा कि कोराना काल में जब रेहड़ी-फड़ी वालों पर कमाने का संकट आया था तो प्रधानमंत्री मोदी ने इसका संज्ञान लिया और प्रधानमंत्री स्वः निधि योजना के तहत उन्हें बिना ब्याज के 10-10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता उलब्ध कराई।

मुख्यमंत्री ने स्मरण कराया कि आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के तहत सरकार तीन बेटियों तक के जन्म पर 21-21 हजार रुपए की राशि बेटी के खाते में जमा कराती है। ताकि वह राशि बेटी की शादी के समय काम आ सके।

उन्होंने कहा कि सरकार ने ई-गर्वनेंस के क्षेत्र में अनेक पहल की है। अब घर बैठे ही लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के तहत 60 वर्ष की आयु पूरी होते ही स्वत ही लाभार्थी के खाते में 3000 हजार रुपए मासिक पेंशन डाल दी जाती है। इसी प्रकार से अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत मिलने वाली पेंशन का लाभ सीधा उनके बैंक खातों में पहुंच रहा है। जिससे उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर काटने से निजात मिली है।

कार्यक्रम के दौरान धानक समाज शिक्षा सभा गोहाना और धान समाज हरियाणा तथा सर्व समाज के प्रबुद्ध लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रशासनिक अधिकारी अमरजीत सिंह ने समाज की ओर से मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया कि किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब से अन्याय नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भी सचेत किया है कि वे अपने व्यवहार में बदलाव लाएं। किसी भी प्रकार की शिकायत सहन नहीं की जाएगी।

उन्होंने सभी जिलों के डीसी व एसपी को निर्देश दिए हैं कि वे प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए समाधान शिविर लगाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके। वे स्वयं हर रोज 22 जिलों की प्रगति रिपोर्ट की मोनीटरिंग कर रहे हैं। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर किसी भी समय चंडीगढ़ में उनके संत कबीर कुटीर निवास में आ सकते हैं।

इस मौके पर सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय राज्य मंत्री बिसम्भर सिंह ने कहा कि आज के कार्यक्रम में उमड़ा जन सैलाब इस बात का प्रतीक है कि प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति श्रेणी में 46 जातियां आती हैं और सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों के दाखिले में आरक्षण का लाभ दिया है। जिससे समाज के लोगों को लाभ मिला रहा है।

इस मौके पर राज्य सभा सांसद रामचंद्र जागड़ा और राई के विधायक मोहन लाल बड़ौली ने भी संबोधित किया। समारोह में राजस्थान के प्रसिद्ध लोक गायक व पदम श्री से सम्मानित अनवर खान ने कबीर भजन की शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+