Haryana News: सीएम सैनी ने विपक्ष पर किया पलटवार, कहा-'हमने फ्लोर टेस्ट जीता है और फिर जीतेंगे'
Haryana News: हरियाणा में चल रहे सियासी संग्राम के बीच जेजेपी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर फ्लोर टेस्ट की मांग किए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पलटवार किया है। सीएम सैनी ने कहा कि हमने पहले भी फ्लोर टेस्ट जीता है और फिर जीतेंगे। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है।
मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि विपक्ष जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है कि भाजपा अल्पमत में है। सीएम सैनी ने विपक्ष को लेकर कहा कि वह जनता को यह भी साफ करें कि राज्यपाल को भेजे गए पत्र में उन्होंने इसका भी जिक्र किया है कि उनके पास मौजूदा समय में कितने विधायक हैं।

जेजेपी प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गुरुवार को राज्यपाल भंडार दत्तात्रेय को पत्र लिखकर राज्य में भाजपा सरकार के खिलाफ फ्लोर टेस्ट करने का आग्रह किया था। उन्होंने लिखा कि अगर सरकार बहुमत साबित करने में असफल रहती है तो प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को विपक्षी दल के तीन मौजूदा विधायकों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे विपक्ष के दावों को खारिज करते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष लोगों को गुमराह करने का काम कर रहा है। उन्हें राज्यपाल को लिखित में देना चाहिए कि कितने विधायक उनके समर्थन में हैं और वे लोगों को गुमराह नहीं कर रहे हैं।
सीएम सैनी ने कहा कि हमने हाल ही में विश्वास मत जीता है और अगर सदन में बहुमत साबित करने के लिए कहा गया तो आगे भी करेंगे। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह केवल अन्य मुद्दों से जनता का ध्यान भटकने की कोशिश कर रहे हैं।
चंडीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन और सीएम सैनी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में संयुक्त रोड शो निकला। इससे पहले गुरुवार को जननायक जनता पार्टी के तीन विधायकों ने पानीपत में राज्य के पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की।
जानकारी के मुताबिक जेजेपी के देवेंद्र सिंह बबली, जोगीराम सियाग और रामनिवास सूरज खेड़ा ने अपनी निजी गाड़ियों में ढांडा के आवास पर पहुंचे। हालांकि ढांडा ने बाद में स्पष्ट किया कि जेजीपी विधायक उनके बीमार भतीजे के हाल-चाल जानने के लिए उनसे मुलाकात की थी।
“We won floor test, will win it again”: CM Saini amid Haryana political crisis
— ANI Digital (@ani_digital) May 10, 2024
Read @ANI Story | https://t.co/DePh6I1bGv#Haryana #NayabSinghSaini #BJP pic.twitter.com/FvXZMoUnHy












Click it and Unblock the Notifications