Haryana News: सीएम सैनी ने सरपंचों के साथ की बैठक, लोकसभा चुनाव के बाद सरकार लेगी यह बड़ा फैसला
Haryana News: हरियाणा के सरपंचों को लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद खुशखबरी मिलेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरपंचों के साथ बैठक में कहा कि उनकी मांगों पर संबंधित विभाग द्वारा सकारात्मक कार्रवाई की जा रही है।
हालांकि अभी लोकसभा की आदर्श आचार संहिता लागू है। इसलिए सरपंचों की मांगों पर कोई निर्णय नहीं ले सकते हैं। लेकिन मुख्यमंत्री ने कहा कि सरपंचों की सभी मांगों पर सहमति बन चुकी है।

लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद उनकी एक-एक मांग को घोषणा करके पूरा किया जाएगा। इस दौरान प्रधान बाबैन दूनी चंद, सरपंच प्रतिनिधि बसंत राम उमरी, बाबैन सरपंच जीत सिंगला, जिला प्रधान सरपंच कुरुक्षेत्र जितेंद्र खैहरा ने मांग पत्र भी सौंपा है।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के रुख से सभी सरपंच संतुष्ट नजर आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पंचायती राज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। पिछले 10 साल में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने सरपंचों से आवाहन किया कि आप सभी को साथ लेकर चलें।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार बेहतर ढंग से कार्य करते रहे। कुछ लोग केवल अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं। ऐसे में लोगों के झांसे में ना आए। आप सभी अपनी पंचायत में विकास योजनाओं को पूरी ईमानदारी के साथ धरातल पर उतारने का काम करें। ताकि उसका लाभ ग्रामीणों को मिल सके।
बैठक के बाद सरपंच प्रतिनिधियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हमारी बातों को ध्यान से सुना। उन्होंने आचार संहिता हटने के बाद और भी तेजी से काम करने का आश्वासन दिया है।
आपको बता दें कि हरियाणा के सरपंच पंचायत के विकास कार्यों में ई-टेंडरिंग व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने दो लाख रुपए से ऊपर के सभी विकास कार्यों को ई-टेंडरिंग के माध्यम से स्वीकृत करने की व्यवस्था की है। सरपंच चाहते हैं कि इन विकास कार्यों को स्वीकृत करने का अधिकार सीधे उन्हें मिलना चाहिए। इसलिए वह ई-टेंडरिंग के पक्ष में नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications