Haryana News: सीएम सैनी ने सुशील कुमार मोदी के निधन पर जताया दुख, दिवंगत आत्मा के लिए कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के निधन पर दुख जताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों के लिए संबल की कामना की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के आकस्मिक निधन की खबर से स्तब्ध और दुखी हूँ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों के लिए संबल की कामना करता हूँ।'

आपको बता दें कि बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया है। वे बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में शामिल थे। वह 72 वर्ष के थे और कैंसर से पीड़ित थे। सुशील मोदी को बीते 6 महीने से कैंसर था। खुद को कैंसर होने की जानकारी उन्होंने ट्वीटर पर एक पोस्ट में 3 अप्रैल को दी थी। सुशील कुमार मोदी का जन्म 5 जनवरी 1952 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के निधन पर दुख जताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों के लिए संबल की कामना की है।












Click it and Unblock the Notifications