Haryana News: सीएम सैनी ने करनाल के निशांत देव को दी बधाई, मुक्केबाजी में किया नाम रोशन

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ओलंपिक क्वालीफायर्स के सेमीफाइनल में पहुंचकर ओलंपिक गेम्स में एंट्री करने वाले करनाल के मुक्केबाज निशांत देव को बधाई दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'हरियाणा के लाडले बेटे करनाल निवासी निशांत देव (71 किग्रा) मुक्केबाजी ओलंपिक क्वालिफायर के सेमीफाइनल में पहुंचकर पेरिस खेलों के लिए कोटा हांसिल करने वाले पहले भारतीय पुरुष मुक्केबाज बन गए। इस उपलब्धि के लिए उन्हें ढेर सारी बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप ओलंपिक में गोल्ड लाकर हमें गौरवान्वित करेंगे।'

cm saini

आपको बता दें कि हरियाणा के करनाल निवासी निशांत देव ने बैंकॉक में मुक्केबाजी में अपने जौहर दिखाए थे और पेरिस में होने वाले गेम्स का कोटा हांसिल करने वाले पहले भारतीय पुरुष मुक्केबाज बने।

निशांत देव वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडलिस्ट रह चुके हैं। पिछले क्वालीफायर्स में मामूली अंतर से कोटा हांसिल करने में चूक गए थे। लेकिन इस बार उन्होंने आक्रामक रणनीति अपनाई और अपने प्रतिद्वंद्वी पर हावी दिखाई दिए। इन्होंने 71 किलोग्राम भार वर्ग में क्वार्टर फाइनल में मोल्दोवा के वासिल सबोटारी को 5-0 से हराया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ओलंपिक क्वालीफायर्स के सेमीफाइनल में पहुंचकर ओलंपिक गेम्स में एंट्री करने वाले करनाल के मुक्केबाज निशांत देव को बधाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+