Haryana News: सीएम सैनी ने नरेंद्र मोदी को गठबंधन का नेता चुने जाने पर दी बधाई, नेतृत्व को लेकर कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एनडीए द्वारा सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को गठबंधन का नेता चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज नई दिल्ली में आयोजित एनडीए की बैठक में नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से एनडीए का नेता चुना गया है। मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार भारत के गरीब-महिला-युवा-किसान और शोषित, वंचित व पीड़ित नागरिकों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत की विरासत को संरक्षित कर देश के सर्वांगीण विकास हेतु एनडीए सरकार भारत के जन-जन के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कार्य करती रहेगी।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव नतीजे आ गए हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा को 240 सीट मिली है। जबकि एनडीए को 293 सीट मिली है। दिल्ली में आज एनडीए की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को नेता चुना गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एनडीए द्वारा सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को गठबंधन का नेता चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications