Haryana News: सीएम सैनी ने करनाल विधानसभा में किया चुनाव प्रचार, आमजन से की मतदान के लिए अपील
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल विधानसभा में चुनाव प्रचार कर मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'करनाल के परिवारजनों का स्नेह और आशीर्वाद पाकर अभिभूत हूँ। करनाल फिर रचेगा इतिहास बनेगी फिर से मोदी सरकार।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संभाल रखी है। सीएम सैनी करनाल विधानसभा का उपचुनाव भी लड़ रहे हैं। करनाल लोकसभा सीट से पूर्व सीएम खट्टर भाजपा प्रत्याशी हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल विधानसभा में चुनाव प्रचार कर मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications